401. सिन्धु घाटी का बंदरगाह वाला नगर कौनसा था ? लोथल
402. किसे सितार और तबले का जनक माना जाता है ? अमीर खुसरो
403. विश्व का सबसे ऊँचा पठार कौनसा है ? पामीर या तिब्बत का पठार
404. योजना आयोग का अध्यक्ष कौन होता है ? प्रधानमंत्री
405. वनस्पति घी के निर्माण में कौनसी गैस प्रयुक्त होती है ? हाइड्रोजन
406. इंग्लिश चैनल पार करने वाला पहला भारतीय कौन था ? मिहिर सैन
407. एक अश्व शक्ति कितने वाट के बराबर होती है ? 746 वाट
408. पानी की बूंदों के गोल होने का क्या कारण है ? पृष्ठीय तनाव
409. मानव निर्मित प्रथम रेशा कौनसा है ? नायलॉन
410. स्पष्ट प्रतिध्वनि सुनने के लिए श्रोता एवं परावर्तक के बीच की दूरी होनी चाहिए ? 17 मीटर
411. किस माध्यम में प्रकाश की चाल सर्वाधिक होती है ? निर्वात
412. किस रंग के प्रकाश का प्रकीर्णन सबसे अधिक होता है ? बैंगनी
413. वाहनों की हैडलाइट में किस दर्पण का उपयोग किया जाता है ? अवतल
414. आकाश में तारे टिमटिमाते क्यों दिखते हैं? प्रकाश के अपवर्तन के कारण
415. प्राथमिक रंग किसे कहा जाता है ? लाल, हरा, नीला
416. वायुयानों के टायरों में कौनसी गैस भरी जाती है ? हीलियम
417. टाँका धातु या सोल्डर में किस धातु का मिश्रण होता है? टिन व सीसा
418. ग्लूकोमा रोग शरीर के किस अंग से संबंधित है? आँख
419. विश्व की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री का नाम क्या है? वेलेंटाइना तेरेश्कोवा
420. 'ऑरिजन ऑफ स्पीशिज बाई नेचुरल सलेक्शन' पुस्तक के लेखक कौन थे? चार्ल्स डार्विन
421. सिनेबार किस धातु का अयस्क है? पारा या मरकरी
422. कौन सा यंत्र दूध में पानी की मात्रा मापने के लिए प्रयोग किया जाता है ? लैक्टोमीटर
423. "हाइड्रोजन बम्ब" किस सिद्धांत पर आधारित है ? नाभिकीय संलयन
424. पैलाग्रा रोग किस विटामिन की कमी से होता है ? विटामिन B-3
425. मछलियों के यकृत-तेल में किसकी प्रचुरता होती है ? विटामिन D
426. भूस्थिर उपग्रह की पृथ्वी से ऊँचाई कितनी होती है ? 36,000 किलोमीटर
427. मनुष्य के शरीर का तापमान कितना होता है ? 37° C या 98.4 F
428. लेंस की क्षमता का मात्रक क्या है? डायोप्टर
429. कम्प्यूटर की IC चिप्स किस पदार्थ की बनी होती हैं? सिलिकन की
430. पारसेक (Parsec) किसकी इकाई है? खगोलीय दूरी की
431. पानी का घनत्व अधिकतम किस तापमान पर होता है? 4°C पर
432. पराश्रव्य तरंगों की आवृत्ति कितनी होती है? 20,000 हर्ट्ज से अधिक
433. मनुष्य का वैज्ञानिक नाम क्या है ? होमो सेपियन्स
434. ब्रिटिश संसद के लिए चुने जाने वाले पहले भारतीय कौन थे ? दादा भाई नैरोजी
435. भारत के किस राज्य में चावल का सबसे अधिक उत्पादन होता है ? पश्चिमी बंगाल
436. भारत में ब्रह्मा जी का एकमात्र मंदिर कहाँ है ? पुष्कर (राजस्थान)
437. पागल कुत्ते के काटने से कौनसा रोग होता है ? रैबीज या हाइड्रोफोबिया
438. राज्यसभा का पदेन सभापति कौन होता है ? उपराष्ट्रपति
439. दो बार नोबल पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रथम व्यक्ति कौन है ? मैडम मैरी क्यूरी
440. SAARC (सार्क) या दक्षेस का मुख्यालय कहाँ है ? काठमांडू (नेपाल)
441. प्रथम परमवीर चक्र विजेता कौन थे ? मेजर सोमनाथ शर्मा
442. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली भारतीय महिला अध्यक्ष कौन थी ? सरोजिनी नायडु
443. सन 1983 की विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे ? कपिलदेव
444. राष्ट्रपति राज्यसभा में कितने सदस्य मनोनीत कर सकता है ? 12
445. नोबल पुरस्कार किस वर्ष शुरु हुए ? 1901
446. बंग्लादेश की मुद्रा कौनसी है ? टका
447. रामायण किसने लिखी ? महर्षि बाल्मीकि
448. भारत में गन्ने का सर्वाधिक उत्पादन किस राज्य में होता है ? उत्तर प्रदेश
449. पायोरिया रोग शरीर के किस अंग को प्रभावित करता है ? दांत और मसूड़े
450. नासिक किस नदी के किनारे स्थित है ? गोदावरी
451. राष्ट्रपति को शपथ कौन दिलाता है ? सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायधीश
452. जापान की मुद्रा कौनसी है ? येन
453. इंडियन मिलेट्री अकादमी कहाँ स्थित है ? देहरादून
454. माऊंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला कौन है ? बछेंद्री पाल
455. डेविस कप का सम्बन्ध किस खेल से है ? टेनिस
456. माऊंट एवरेस्ट पर दो बार चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला कौन है ? संतोष यादव
457. सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायधीश कब तक अपने पद पर रहता है ? 65 वर्ष की आयु तक
458. संसद का उच्च सदन कौनसा है ? राज्यसभा
459. पंचतंत्र का लेखक कौन है ? विष्णु शर्मा
460. सन 1954 में हुआ भारत-चीन समझौता किस नाम से जाना जाता है ? पंचशील समझौता
461. सन 2010 में फुटबॉल विश्वकप किस देश ने जीता था ? स्पेन
462. राष्ट्रीय रक्षा अकादमी कहाँ स्थित है ? पूना के पास खडगवासला में
463. ‘डिस्कवरी ऑफ़ इंडिया’ पुस्तक किसने लिखी ? जवाहरलाल नेहरु
464. एक स्वस्थ मनुष्य का हृदय एक मिनट में कितनी बार धड़कता है ? 72 बार
465. भारत में पहली बार जनगणना कब हुई ? 1872
466. ‘डबल फाल्ट’ शब्द किस खेल में प्रयुक्त होता है ? टेनिस
467. भारतीय थल सेना के पहले भारतीय सेनाध्यक्ष कौन थे ? जनरल के.एम्.करियप्पा
468. ‘लाई हरोबा’ किस राज्य का लोकनृत्य है ? मणिपुर
469. भारत के किस राज्य में रबर का सबसे अधिक उत्पादन होता है ? केरल
470. कोलकाता किस नदी के किनारे है ? हुगली
471. ‘पौधों में जीवन होता है’ यह किस भारतीय वैज्ञानिक ने बताया था ? जगदीश चन्द्र बसु
472. महात्मा गाँधी द्वारा साबरमती आश्रम कहाँ स्थापित किया गया ? अहमदाबाद
473. मनुष्य के शरीर में कितने गुणसूत्र होते हैं ? 23 जोड़े या 46
474. चंद्रग्रहण कब लगता है ? पूर्णिमा
475. भारत छोड़ो आन्दोलन कब शुरु हुआ ? 8 अगस्त 1942
476. मनुष्य के शरीर का सामान्य रक्तदाब कितना होता है ? 80 से 120 मि.मी.
477. उत्तरी गोलार्द्ध में सबसे छोटा दिन कब होता है ? 22 दिसंबर
478. ‘रामचरितमानस’ किसने लिखी ? तुलसीदास
479. प्रथम एशियाई खेल कब और कहाँ आयोजित किए गए ? मई 1951 में नयी दिल्ली में
480. वायुमंडलीय दाब किस यंत्र से मापा जाता है ? बैरोमीटर
481. हरियाणा का पहला महिला विश्वविद्यालय कौनसा है और कहाँ है ? भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां (सोनीपत)
482. टेस्ट मैचों की एक पारी में सभी दसों विकेट लेने वाला भारतीय कौन है ? अनिल कुंबले
483. सन 2018 में फुटबॉल विश्वकप कहाँ होगा ? रूस
484. संसार में सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश कौनसा है ? चीन
485. राष्ट्रपति लोकसभा में कितने सदस्य मनोनीत कर सकता है ? 2
486. सर्वग्राही रक्त समूह कौन सा है ? AB
487. असहयोग आन्दोलन किस वर्ष शुरु हुआ ? 1920
488. ‘पेनाल्टी स्ट्रोक’ किस खेल में प्रयुक्त होता है ? हॉकी
489. भारतीय संसद का निम्न सदन कौनसा है ? लोकसभा
490. सिख धर्म की स्थापना किसने की थी ? गुरु नानकदेव ने
491. भारत में जनगणना कितने वर्षों बाद होती है ? 10
492. मेघदूत किसकी रचना है ? कालिदास
493. भारत की स्वतंत्रता के समय ब्रिटेन का प्रधानमंत्री कौन था ? क्लेमेंट एटली
494. एक्जीमा रोग शरीर के किस अंग को प्रभावित करता है ? त्वचा
495. ‘स्काउट एंड गाइड्स’ संस्था की स्थापना किसने की थी ? रोबर्ट बाडेन पॉवेल
496. संसार का सबसे बड़ा महासागर कौनसा है ? प्रशांत
497. ‘पैनल्टी किक’ शब्द किस खेल में प्रयुक्त होता है ? फुटबॉल
498. रणजी ट्रॉफी का सम्बन्ध किस खेल से है ? क्रिकेट
499. ज्ञानपीठ पुरस्कार किस क्षेत्र से सम्बंधित है ? साहित्य
500. भारत का सर्वोच्च खेल पुरस्कार कौनसा है ? राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार
501. अर्जुन पुरस्कार किस वर्ष शुरु हुए ? 1961
502. भारत की मानक समय रेखा कौनसी है ? 82.5 डिग्री पूर्वी देशांतर रेखा जो इलाहाबाद से गुजरती है
503. मैग्सेसे पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय कौन थे ? बिनोवा भावे
504. ‘मोनालिसा’ किसकी विश्वविख्यात पेंटिंग है ? लियोनार्दो-द-विंची
505. स्वांग किस राज्य की लोकनृत्य कला है ? हरियाणा
506. भारत में कितने उच्च न्यायालय हैं ? 24
507. कोई विधेयक धन विधेयक है या नहीं इसका फैसला कौन करता है ? लोकसभा अध्यक्ष
508. अंतिम मुग़ल सम्राट कौन था ? बहादुर शाह जफ़र द्वितीय
509. तम्बाकू पर पूरी तरह प्रतिबन्ध लगाने वाला विश्व का पहला देश कौनसा है ? भूटान
510. ‘गोदान’ किसकी रचना है ? मुंशी प्रेमचन्द
511. ‘स्वाइन फ्लू’ बीमारी किस विषाणु से फैलती है ? H1N1
512. राष्ट्रीय मतदाता दिवस कब मनाया जाता है ? 25 जनवरी
513. भारत सरकार का संवैधानिक मुखिया कौन होता है ? राष्ट्रपति
514. किस संविधान संशोधन द्वारा मौलिक कर्तव्यों को संविधान में जोड़ा गया ? 42वें
515. नमक कानून को तोड़ने के लिए महात्मा गाँधी ने कौनसा आन्दोलन शुरु किया ? सविनय अवज्ञा आन्दोलन
516. उपराष्ट्रपति का चुनाव कौन करता है ? संसद सदस्य
517. विजयस्तंभ कहाँ स्थित है ? चित्तोड़गढ़ में
518. विश्व का सबसे लम्बा (9438 कि.मी.) रेलमार्ग ट्रांस-साइबेरिया (रूस) किन दो शहरों को जोड़ता है ? सेंट पीटर्सबर्ग से ब्लादीवोस्तक
519. अमरकंटक किस नदी का उद्गम स्थल है ? नर्मदा
520. भारत में ज़िप्सम का सर्वाधिक उत्पादन किस राज्य में होता है ? राजस्थान
521. अंग्रेजी ईस्ट इंडिया कम्पनी ने भारत में पहला कारखाना कहाँ लगाया ? सूरत (गुजरात) में
522. ‘आईने अकबरी’ पुस्तक किसने लिखी ? अबुल फज़ल ने
523. ‘बुली’ शब्द किस खेल में प्रयुक्त होता है ? हॉकी
524. ‘उड़न परी’ किसे पुकारा जाता है ? पी.टी.उषा
525. झीलों की नगरी कौनसा शहर कहलाता है ? उदयपुर
526. आर्यसमाज की स्थापना कब और कहाँ की गयी थी ? मुंबई में 1875 में
527. सबसे प्राचीन वेद कौनसा है ? ऋग्वेद
528. ‘शिक्षा दिवस’ कब मनाया जाता है ? 11 नवंबर को
529. किसके जन्मदिन को शिक्षा दिवस के रूप में मनाते हैं ? भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुलकलाम आजाद के जन्मदिन को
530. भाभा परमाणु अनुसन्धान केंद्र कहाँ स्थित है ? ट्राम्बे (मुंबई) में
531. सन 1928 के बारदोली आन्दोलन का नेतृत्व किसने किया था ? सरदार बल्लभ भाई पटेल ने
532. खालसा पंथ की स्थापना किसने की थी ? गुरु गोबिंद सिंह
533. मुगल वंश की स्थापना किसने की थी ? बाबर
534. भारत की पहली महिला I.P.S. अधिकारी कौन थी ? किरण बेदी
535. कथक किस राज्य का शास्त्रीय नृत्य है ? उत्तर प्रदेश
536. टीपू सुल्तान की राजधानी कौनसी थी ? श्रीरंगपट्टनम
537. ‘चाइनामैन’ शब्द किस खेल में प्रयुक्त होता है ? क्रिकेट
538. सबसे कठोरतम पदार्थ कौन सा है ? हीरा
539. डायनामाईट का आविष्कार किसने किया ? अल्फ्रेड नोबल ने
540. बिस्मिल्ला खान का संबंध किस वाद्ययंत्र से है ? शहनाई
541. ऑस्कर पुरस्कार का संबंध किस क्षेत्र से है ? फिल्म
542. AIDS का पूर्ण विस्तार क्या होगा ? अक्वायर्ड इम्यूनो डेफिशियेंसी सिंड्रोम
543. जलियाँवाला बाग में गोलीबारी का आदेश किस जनरल ने दिया था ? माइकल ओ डायर
544. पटना का प्राचीन नाम क्या था ? पाटलिपुत्र
545. दिल्ली में लाल किला किसने बनवाया ? मुगल बादशाह शाहजहाँ ने
546. नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान कहाँ स्थित है ? पटियाला
547. आगा खां कप किस खेल से संबंधित है ? हॉकी
548. बांदीपुर अभयारण्य किस राज्य में स्थित है ? कर्नाटक
549. भाप इंजन का आविष्कार किसने किया था ? जेम्स वाट
550. रेडियो का आविष्कार किसने किया ? इटली निवासी मारकोनी ने
551. किस भारतीय राज्य की राजभाषा अंग्रेजी है ? नागालैंड
552. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रथम मुस्लिम अध्यक्ष कौन था? बदरुद्दीन तैयब जी
553. भारत के प्रथम गृह मन्त्री कौन थे? सरदार वल्लभभाई पटेल
554. संसार की प्रथम महिला प्रधान मन्त्री कौन हैं? सिरिमाओ भंडारनायके
555. हड़प्पा की सभ्यता किस युग से सम्बन्धित है? कांस्य युग
556. "दीन-ए-इलाही" धर्म किस मुगल शासक ने चलाया था? अकबर
557. उगते और डूबते समय सूर्य लाल प्रतीत क्यों होता है ? क्योंकि लाल रंग का प्रकीर्णन सबसे कम होता है
558. इन्द्रधनुष में कितने रंग होते हैं ? सात
559. भूस्थिर उपग्रह की पृथ्वी से ऊँचाई कितनी होती है ? 36000 किलोमीटर
560. चेचक के टीके की खोज किसने की ? एडवर्ड जेनर
561. रेबीज के टीके की खोज किसने की ? लुई पास्चर
562. दूध से दही किस जीवाणु के कारण बनता है ? लक्टो बैसिलस
563. पराश्रव्य तरंगों की आवृति कितनी होती है ? 20000 हर्ट्ज़ से अधिक
564. परमाणु बम किस सिद्दांत पर कार्य करता है ? नाभिकीय विखंडन
565. विद्युत् धारा की इकाई कौनसी है ? एम्पीयर
566. हृदय की धड़कन को नियंत्रित करने के लिए कौनसा खनिज आवश्यक है ? पोटेशियम
567. पेनिसिलिन की खोज किसने की ? अलेक्जेंडर फ्लेमिंग
568. मलेरिया की दवा ‘कुनिन’ किस पौधे से प्राप्त होती है ? सिनकोना
569. संसार का सबसे बड़ा फूल कौनसा है ? रफ्लेसिया
570. सबसे बड़ा जीवित पक्षी कौनसा है ? शुतुरमुर्ग
571. संसार में सबसे छोटा पक्षी कौनसा है ? हमिंग बर्ड
572. मनुष्य ने सबसे पहले किस जंतु को पालतू बनाया ? कुत्ता
573. अंतरिक्ष यात्री को बाह्य आकाश कैसा दिखाई देता है ? काला
574. ATM का पूर्ण विस्तार क्या होगा ? Automated Teller Machine
575. संसद का संयुक्त अधिवेशन कौन बुलाता है ? राष्ट्रपति
576. एलबीडबल्यू (LBW) शब्द किस खेल से है ? क्रिकेट
577. वायुमंडल की कौन सी परत हमें सूर्य से आने वाली अल्ट्रावायलेट किरणों से बचाती है ? ओजोन
578. ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह कहाँ है ? अजमेर
579. सम्राट अशोक ने किस युद्ध के बाद बोद्ध धर्म ग्रहण कर लिया था ? कलिंग युद्ध
580. भारत का केन्द्रीय बैंक कौनसा है ? भारतीय रिज़र्व बैंक
581. सालारजंग म्यूजियम कहाँ है ? हैदराबाद
582. भारत में सबसे लम्बे समय तक मुख्यमंत्री कौन रहा है ? ज्योति बसु (पश्चिम बंगाल)
583. संसार की सबसे लम्बी नदी कौनसी है ? नील
584. किस तापमान पर सेल्सियस और फारेनहाइट तापमान बराबर होता है ? -40 डिग्री
585. कांसा किसकी मिश्रधातु है ? तांबा और टिन
586. दलीप ट्राफी का सम्बन्ध किस खेल से है ? क्रिकेट
587. LPG का पूर्ण विस्तार क्या होगा ? Liqified Petroleum Gas
588. ‘गीता रहस्य’ पुस्तक किसने लिखी ? बाल गंगाधर तिलक
589. राज्यसभा के कितने सदस्यों का चुनाव हर 2 वर्ष बाद होता है ? एक-तिहाई
590. अमेरिकी राष्ट्रपति का कार्यकाल कितने वर्ष होता है ? चार वर्ष
591. अयोध्या किस नदी के किनारे है ? सरयू
592. जयपुर की स्थापना किसने की थी ? आमेर के राजा सवाई जयसिंह ने
593. भारतीय संविधान में पहला संशोधन कब किया गया ? 1951 में
594. डूरंड कप किस खेल से संबंधित है ? फुटबॉल
595. सन 1907 में शुरु किया गया साहित्य का नोबल पुरस्कार किसे दिया गया ? रुडयार्ड किपलिंग
596. किसके शासनकाल में मोरक्को का यात्री इब्नबतूता भारत आया ? मोहम्मद बिन तुगलक
597. भारत के पहले कानून मंत्री कौन थे ? डॉ.भीमराव अम्बेडकर
598. ‘अभिज्ञान शाकुन्तलम’ के लेखक कौन थे ? कालिदास
599. श्रमिक दिवस कब मनाया जाता है ? 1 मई
600. ‘ओडिसी’ किस राज्य का शास्त्रीय नृत्य है ? ओड़िसा