प्रश्न 1- एंगस्ट्रम क्या नापता है-
उत्तर - तरंगदैर्घ्य
प्रश्न 2- क्रिकेट की गेंद को किस कोण से मारा जाना चाहिए, ताकि वह अधिकतम दूरी तक जा सके-
उत्तर - क्षैतिज से 45 डिग्री का कोण
प्रश्न 3- ब्लाटिंग पेपर द्वारा स्याही के सोखने में शामिल है-
उत्तर - केशिकीय अभिक्रिया परिघटना
प्रश्न 4- लोहे की सूई पानी की सतह पर किस कारण तैरती रहती है -
उत्तर - पृष्ठ तनाव के कारण
प्रश्न 5- बर्नोली प्रमेय आधारित है-
उत्तर - ऊर्जा संरक्षण पर
प्रश्न 6- भिन्न-भिन्न द्रव्यमान के दो पत्थरों को एक भवन के शिखर से एक साथ गिराया जाता है-
उत्तर - दोनों पत्थर जमीन पर एक साथ पहुंचते हैं
प्रश्न 7- एक हॉर्स पावर कितने वाट के बराबर होता है -
उत्तर - 746 वाट
प्रश्न 8- चन्द्रमा पर वायुमंडल नहीं है, क्योंकि -
उत्तर - यहां परमाणुओं का पलायन वेग उनके वर्ग माध्य मूल वेग से कम है
प्रश्न 9- दूध से मक्खन निकाल लेने पर -
उत्तर - दूध का घनत्व घटता है
प्रश्न 10- धक्का-सह प्राय स्टील के बनाये जाते हैं, क्योंकि-
उत्तर - उसकी प्रत्यास्थता अधिक होती है
प्रश्न 11- किसी व्यक्ति को मुक्त रूप से घूर्णन कर रहे घूर्णी मंच पर अपनी (कोणीय) चाल कम करने के लिए क्या करना चाहिए-
उत्तर - अपने हाथ बाहर की तरफ फैला दें
प्रश्न 12- अण्डा मृदु जल में डूब जाता है, किन्तु नमक के सान्द्र घोल में तैरता है, क्योंकि -
उत्तर - नमक के घोल का घनत्व अण्डे के घनत्व से अधिक होता है
प्रश्न 13- तूफान की भविष्यवाणी की जाती है, जब वायुमण्डल का दाब -
उत्तर - सहसा कम हो जाए
प्रश्न 14- घड़ी के स्प्रिंग में भंडारित ऊर्जा -
उत्तर - स्थितिज ऊर्जा
प्रश्न 15- भारहीनता होती है -
उत्तर - गुरूत्वाकर्षण की शून्य स्थिति
प्रश्न 16- स्वाचालित कलाई घडि़यों में ऊर्जा मिलती है-
उत्तर - बैटरी से
प्रश्न 17- जब किसी वस्तु को पृथ्वी से चन्द्रमा पर ले जाया जाता है, तो -
उत्तर - उसका भार घट जाता है
प्रश्न 18- किसी पिण्ड का भार-
उत्तर - ध्रुवों पर सर्वाधिक होता है
प्रश्न 19- क्यूसेक से क्या मापा जाता है-
उत्तर - जल का बहाव
प्रश्न 20- पास्कल इकाई है -
उत्तर - दाब की
No comments:
Post a Comment
Thanks For Your Feedback