Tuesday, 31 July 2018

सामान्य ज्ञान प्रश्न - General Knowledge Question


1. भारतीय रेलवे में सबसे अधिक लम्बाई किस ज़ोन की है ? – उत्तरी रेलवे की
2. भारत में पहली रेल कहाँ से कहाँ तक चली? – बम्बई (वर्तमान मुंबई) से थाने तक
3. भारत में पहली बार मेट्रो रेल सेवा किस नगर में आरम्भ की गई? – कोलकाता
4. रेल इन्जिन के आविष्कारक कौन हैं? – जॉर्ज स्टीफेंसन
5. भारतीय रेल का “व्हील एंड एक्सल” प्लांट कहाँ है?– बेंगलोर में
6. भारत में रेल का आरम्भ किस सन में हुआ? – 1853
7. भारत के दक्षिण के अंतिम बिन्दु पर कौन सा रेलवे स्टेशन है? – कन्या कुमारी
8. भारतीय रेल का राष्ट्रीयकरण कब हुआ? – 1950
9. भारत में सबसे लंबी दूरी तय करने वाली रेल कौन सी है? – विवेक एक्सप्रेस (डिब्रूगढ़ से कन्याकुमारी)
10. भारत का पहला रेलवे स्टेशन कौन सा है? – छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, मुंबई
11. भारत में सबसे तेज़ चलनेवाली गाड़ी कौन सी है? -शताब्दी एक्सप्रेस
12. रेलवे बोर्ड की स्थापना कब की गयी ? – 1905 में
13. भारतीय रेलवे का राष्ट्रीयकरण कब किया गया?  – 1950
14. ब्राड गेज रेलवे लाइन की चौड़ाई कितनी होती है?– 1.676 मीटर
15. भारत की प्रथम रेलगाड़ी द्वारा कितनी दूरी तय की गयी? – 34 किमी