Wednesday, 26 December 2018

Daily Current Affairs in Hindi । दैनिक करंट अफेयर्स । 27.December.2018

Daily Current Affairs in Hindi । दैनिक करंट अफेयर्स । 27.December.2018

1. उत्तर प्रदेश सरकार ने 25 दिसंबर 2018 को लखनऊ के लोक भवन में किस पूर्व प्रधानमंत्री की 25 फुट ऊंची प्रतिमा लगाने की घोषणा की?
a.    मनमोहन सिंह
b.    अटल बिहारी वाजपेयी✔
c.    इन्द्र कुमार गुजराल
d.    विश्वनाथ प्रताप सिंह
विवरण: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ के लोक भवन में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 25 फुट ऊंची प्रतिमा लगाने की घोषणा की. यह घोषणा वाजपेयी की 94वीं जयंती पर की गई।

2. पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित और किस राज्य में 15,000 से अधिक बच्चों के जन्म के लिए मुफ्त प्रसव कराने वाली सुलागिट्टी नरसम्मा का निधन हो गया?
a.    कर्नाटक✔
b.    दिल्ली
c.    तमिलनाडु
d.    महाराष्ट्र
विवरण: पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित और कर्नाटक में 15,000 से अधिक बच्चों के जन्म के लिए मुफ्त प्रसव कराने वाली सुलागिट्टी नरसम्मा का निधन हो गया. उनके निधन पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने दुख जताया है।

3. पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान (चिड़ियाघर) में किस से संक्रमण के कारण 6 मोरों की मौत के बाद उसे अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है?
a.    HN1
b.    H5N1✔
c.    H5N
d.    H10N1
विवरण:पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान (चिड़ियाघर) में H5N1 से संक्रमण के कारण 6 मोरों की मौत के बाद उसे अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। 

4. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के लोक भवन में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की कितने फुट ऊंची प्रतिमा लगाने की घोषणा की?
a.    10 फुट
b.    12 फुट
c.    20 फुट
d.    25 फुट✔
विवरण: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के लोक भवन में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 25 फुट ऊंची प्रतिमा लगाने की घोषणा की।

5. पाकिस्तान के एक अकाउंटेबिलिटी कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ को अल-अज़ीज़िया मिल्स भ्रष्टाचार मामले में कितने साल की सज़ा सुनाने के साथ 17.5 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया है। 
a.    10 साल
b.    12 साल
c.    7 साल✔
d.    14 साल
विवरण: पाकिस्तान के एक अकाउंटेबिलिटी कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ को अल-अज़ीज़िया मिल्स भ्रष्टाचार मामले में 7 साल की सज़ा सुनाने के साथ 17.5 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

6. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में किस राज्य में स्वास्थ्य, सड़क-राजमार्ग और उच्च शिक्षा से जुड़ी करीब 14,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया?
a.    बिहार
b.    पंजाब
c.    गुजरात
d.    ओडिशा✔
विवरण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में ओडिशा में स्वास्थ्य, सड़क-राजमार्ग और उच्च शिक्षा से जुड़ी करीब 14,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया।

7. किस राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य के “बाल देखभाल संस्थान” का नाम बदलकर “जगन्नाथ आश्रम” किये जाने की घोषणा की?
a.    पंजाब
b.    तमिलनाडु
c.    हरियाणा✔
d.    कर्नाटक
विवरण: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 25 दिसम्बर 2018 को राज्य के “बाल देखभाल संस्थान” का नाम बदलकर “जगन्नाथ आश्रम” किये जाने की घोषणा की।

8. भारत ने चीन के दुग्ध उत्पादों के आयात पर प्रतिबन्ध को कितने माह तक बढ़ाया है?
a.    चार माह✔
b.    सात माह
c.    आठ माह
d.    दस माह
विवरण: भारत ने चीन के दुग्ध उत्पादों के आयात पर प्रतिबन्ध को चार माह तक बढ़ाया है. अब यह प्रतिबांध 23 अप्रैल 2019 तक लागू रहेगा. इसके लिए हाल ही में केन्द्रीय वाणिज्य मंत्रालय ने अधिसूचना जारी की है।

9. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस राज्य में देश के सबसे लम्बे रेल-रोड पुल “बोगीबील” का उद्घाटन किया?
a.    बिहार
b.    असम✔
c.    पंजाब
d.    झारखण्ड
विवरण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में देश के सबसे लम्बे रेल-रोड पुल “बोगीबील” का उद्घाटन किया. इस पुल का निर्माण असम के धेमाजी और डिब्रूगढ़ जिले में किया गया है।

10. भारत में निम्न में से किस दिन ’’राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस’’ मनाया जाता है?
a.    23 दिसंबर
b.    15 दिसंबर
c.    24 दिसंबर✔
d.    25 दिसंबर
विवरण: भारत सरकार ने 24 दिसम्बर को राष्ट्री य उपभोक्तार दिवस मनाया. भारत के राष्ट्रनपति ने इसी दिन ऐतिहासिक उपभोक्ताि संरक्षण अधिनियम, 1986 के अधिनियम को स्वीकारा था। 

No comments:

Post a Comment

Thanks For Your Feedback