![]() |
| Daily Current Affairs in Hindi। दैनिक करंट अफेयर्स |
विश्व तंबाकू निषेध दिवस: 31 मई
- प्रत्येक वर्ष, 31 मई को, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और ग्लोबल पार्टनर्स, तंबाकू निषेध दिवस (WNTD) मनाया जाता है।
- यह वार्षिक अभियान वार्षिक अभियान तंबाकू और सेकंड हैण्ड स्मोक एक्सपोज़र के सेवन के हानिकारक और घातक प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाने तथा किसी भी प्रकार के तंबाकू के सेवन में कमी करने का एक अवसर है।
- विश्व तंबाकू दिवस 2019 का विषय "टबैको एंड लंग हेल्थ" है।
केंद्र ने वायु प्रदूषण पर 'हवा आने दे’ गीत लॉन्च किया
जैसे कि अब विश्व पर्यावरण दिवस आने वाला है, इसलिए पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने वायु प्रदूषण पर एक थीम सोंग 'हवा आने दे’ को लॉन्च किया है। इस गाने को राष्ट्रीय राजधानी में लॉन्च किया गया, जिसका उद्देश्य पर्यावरण की रक्षा के बारे में जागरूकता फैलाना है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सचिव ने अभिनेता शेखर सुमन और गायक शान की उपस्थिति में गीत का शुभारंभ किया। विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून को मनाया जाता है।
भारत की इकलौती वनमानुष बिन्नी की ओडिशा चिड़ियाघर में मृत्यु
- ओडिशा के नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क में एक 41 वर्षीय वनमानुष की लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई।
- ''बिन्नी'', जो देश की अकेली वनमानुष थी, जिसकी रात 9:40 के आसपास वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों के कारण श्वसन तंत्र में संक्रमण होने के कारण मृत्यु हो गयी।
- वानर प्रजाति की इस महान जीव का पिछले एक वर्ष से ब्रिटेन और सिंगापुर के ओरंगुटान विशेषज्ञों की निरंतर सलाह के अधीन पशु चिकित्सा विज्ञान और पशुपालन ओयूएटी के विशेषज्ञों द्वारा इलाज करवाया जा रहा था।
फिक्की के सर्वेक्षण में वित्त वर्ष-2020 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि 7.1% रहने का अनुमान
- देश का औसत सकल घरेलू उत्पाद वित्त वर्ष 2020 के लिए 7.10 प्रतिशत और वित्तीय वर्ष 2021 के लिए 7.20 प्रतिशत पर रहने का अनुमान है।
- उद्योग मंडल फिक्की के आर्थिक दृष्टिकोण सर्वेक्षण में कहा गया है कि 2019-20 के लिए न्यूनतम और अधिकतम वृद्धि का अनुमान 6.80 प्रतिशत और 7.3 प्रतिशत था।
- यह सर्वेक्षण मई 2019 में उद्योग, बैंकिंग और वित्तीय सेवा क्षेत्रों से जुड़े इकोनॉमिस्ट के बीच आयोजित किया गया था।
- मुद्रास्फीति के मध्यम रहने की उम्मीद है और थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित मुद्रास्फीति की दर 2019-20 में 3.1 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जबकि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित मुद्रास्फीति 2019-20 के लिए 4 प्रतिशत का औसत पूर्वानुमान है।
- फिक्की का अर्थ है- फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री।
- नई दिल्ली में फिक्की का मुख्यालय स्थित है।
- 1927 में फिक्की की स्थापना की गयी थी।
नरेंद्र मोदी ने दूसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली
- राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेता नरेंद्र मोदी ने लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।
- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में एक शानदार समारोह में 57 मंत्रियों की एक टीम के बीच पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
- अमित शाह, राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण, नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी और पीयूष गोयल सहित 24 कैबिनेट मंत्रियों के अलावा 9 ने स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री और 24 अन्य राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।
- जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद, नरेंद्र मोदी देश के तीसरे ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो लोकसभा में पूर्ण बहुमत के साथ दूसरे कार्यकाल में सत्ता बनाए रखने में सक्षम रहे हैं।
- NDA की 543 सदस्यीय लोकसभा में कुल मिलाकर 353 सांसद हैं, जिसमें से भाजपा के पास 303 सांसदों का बहुमत है।
ट्रम्प ने मेक्सिको की सभी वस्तुओं पर शुल्क लगाने की घोषणा की
- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अवैध आव्रजन पर लगाम लगाने के लिए मेक्सिको से आने वाले सभी वस्तुओं पर शुल्क लगाने की घोषणा की है।
- 10 जून 2019 से, पांच प्रतिशत शुल्क लगाया जाएगा और धीरे-धीरे बढ़ाया जाएगा, जब तक कि अवैध आव्रजन समस्या का निवारण नहीं हो जाये।
- राष्ट्रपति ट्रम्प ने अमेरिकी दक्षिणी सीमा पर संकट का दावा करने वाले राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की है।
- मेक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर हैं।
- मेक्सिको की राजधानी मेक्सिको सिटी है।
- मैक्सिकन पेसो मेक्सिको की मुद्रा है।
आईआईटी गुवाहाटी ने इसरो के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), गुवाहाटी ने संस्थान में एक IITG-ISRO अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी सेल (STC) स्थापित करने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं, जहाँ असम के राज्यपाल जगदीश मुखी ने एक नए शैक्षणिक परिसर और अनुसंधान एवं विकास भवन का उद्घाटन किया।
- आईआईटीजी-इसरो एसटीसी अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अनुसंधान और क्षमता निर्माण प्रक्रियाओं को बढ़ाने के लिए उत्तर-पूर्व क्षेत्र में अपनी तरह का पहला होगा।
- इसरो बेंगलुरु में स्थित भारत सरकार की अंतरिक्ष एजेंसी है।
- कैलासवादिवु सिवन ISRO के चेयरपर्सन हैं।

No comments:
Post a Comment
Thanks For Your Feedback