Daily Current Affairs in Hindi। दैनिक करंट अफेयर्स |
1 जुलाई से NEFT, RTGS मनी ट्रांसफर पर कोई शुल्क नहीं
- 2019-20 के लिए द्वितीय द्वि-मासिक मौद्रिक नीति वक्तव्य के अनुसार, भारतीय रिज़र्व बैंक 1 जुलाई, 2019 से RTGS और NEFT सिस्टम के माध्यम से फंड ट्रांसफर पर अतिरिक्त शुल्क लगाना बंद कर देगा।यह डिजिटल फंड्स आवागमन को गति प्रदान करने के लिए किया गया है।
- आरबीआई के 25वें गवर्नर: शक्तिकांत दास, मुख्यालय: मुंबई, स्थापना: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता
- Real Time Gross Settlement (RTGS) सिस्टम बड़े मूल्य के तात्कालिक फंड ट्रांसफर के लिए है और National Electronic Funds Transfer (NEFT) सिस्टम का उपयोग 2 लाख रुपए तक के फंड ट्रांसफर के लिए किया जाता है।
1 जुलाई, 2020 से होगी एक राष्ट्र एक राशन कार्ड की योजना जारी
- वन नेशन वन राशन कार्ड योजना 1 जुलाई, 2020 से पूरे देश में उपलब्ध होगी।
- यह योजना खाद्य सुरक्षा लाभों की पोर्टेबिलिटी की अनुमति देगी जिसके अनुसार गरीब प्रवासी श्रमिक देश के किसी भी राशन की दुकान से रियायती चावल और गेहूं खरीद सकेंगे, जब तक कि उनके राशन कार्ड आधार से लिंक हैं।
- केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री: रामविलास पासवान।
GST की दूसरी वर्षगांठ को "GST Day" के रूप में मनाई जाएगी
- भारत 1 जुलाई को "वस्तु एवं सेवा कर दिवस" के रूप में मनाएगा।
- इस वर्ष, यह वस्तु एवं सेवा कर के ऐतिहासिक कर सुधार के कार्यान्वयन की दूसरी वर्षगांठ है।
- भारतीय अर्थव्यवस्था में जीएसटी की शुरूआत ने बहु-स्तरित, जटिल अप्रत्यक्ष कर संरचना को एक सरल, पारदर्शी और प्रौद्योगिकी-चालित कर व्यवस्था के साथ बदल दिया है।
- नई दिल्ली में 1 जुलाई 2017 को GST की शुरुआत की गई थी।
- GST Council के अध्यक्ष: भारत के केंद्रीय वित्त मंत्री हैं।
Swiss banks में पैसा: भारत 74 वें स्थान पर
- Swiss National Bank (SNB)के अनुसार, Swiss banks के साथ इसके नागरिकों और उद्यमों द्वारा रखे गए धन के मामले में भारत एक स्थान नीचे आकर 74वें स्थान पर आ गया है।
- U.K. ने आपने इसकी शीर्ष स्थिति को बनाए रखा है।
- एक वर्ष पहले भारत में 88वीं रैंक से लम्बी छलांग लगाकर 73वें स्थान पर आ गया था।
के नटराजन ने ICG (ICG ) के 23 वें प्रमुख के रूप में शपथ ली
- के. नटराजन ने भारतीय तटरक्षक बल (ICG) के महानिदेशक का पदभार संभाला है।
- वह भारत की तटीय सुरक्षा बल के 23वें प्रमुख बन गए हैं। उन्होंने राजेंद्र सिंह से पदभार ग्रहण किया
Tribs india का 'Tribs india' और 'Go tribal campaign' लॉन्च किया गया
जनजातीय मामलों के राज्य मंत्री ने नई दिल्ली में भारत के जनजातियों के लिए निम्नलिखित अभियान शुरू किए:
- जनजातियों के हस्तशिल्प, हस्तशिल्प और प्राकृतिक उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए Tribs india का 'Go tribal campaign' शुरू किया गया।
- 'Tribs india' को अमेजन ग्लोबल सेलिंग के जरिए दुनियाभर में शुरू किया गया ताकि जनजातीय उत्पादों के निर्यात को बढ़ाया जा सके।
- जनजातीय मामलों के राज्य मंत्री: रेणुका सिंह।
- Tribs india की ब्रांड एंबेसडर: एमसी मैरीकॉम।
मैक्स वर्स्टाप्पन ने Austrian Grand Prix जीता
रेड बैल के मैक्स वेर्स्टापेन ने लगातार दूसरे वर्ष ऑस्ट्रियन ग्रां प्रिक्स जीत लिया है जबकि चैंपियन मर्सिडीज की इस सीज़न में पहली बार हार हुई है।
तमिल योमन को तमिलनाडु का राज्य तितली घोषित किया गया
- तमिल योमन (Cirrochroa thais) तितली को तमिलनाडु का राज्य तितली घोषित किया गया है।
- इन तितलियों को तमिल मारवन के रूप में भी जाना जाता है, जिसका अर्थ योद्धा होता है, जो मुख्यतः पहाड़ी क्षेत्रों में पाए जाते हैं।
- तमिलनाडु अपने राज्य का तितली घोषित करने वाला देश का केवल पांचवा राज्य है।
- तमिलनाडु की राजधानी: चेन्नई, सीएम: एडप्पादी के. पलानीस्वामी, राज्यपाल: बनवारीलाल पुरोहित।
UGC ने भारत में अनुसंधान संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए "Stride” योजना को मंजूरी दी
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने भारत में अनुसंधान संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए 'Scheme for Trans-Disciplinary Research for India's Developing Economy (STRIDE)’ को मंजूरी दे दी है।
यह उन अनुसंधान परियोजनाओं को सहायता प्रदान करेगा जो सामाजिक रूप से प्रासंगिक हैं, स्थानीय स्तर पर आवश्यकता आधारित हैं, राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण हैं और विश्व स्तर पर महत्वपूर्ण हैं।
यह उन अनुसंधान परियोजनाओं को सहायता प्रदान करेगा जो सामाजिक रूप से प्रासंगिक हैं, स्थानीय स्तर पर आवश्यकता आधारित हैं, राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण हैं और विश्व स्तर पर महत्वपूर्ण हैं।
संपूर्ण योजना की देखरेख के लिए प्रोफेसर भूषण पटवर्धन की अध्यक्षता में यूजीसी द्वारा एक सलाहकार समिति का गठन किया गया है।
Stride का उद्देश्य:
युवा प्रतिभा की पहचान करना, अनुसंधान संस्कृति को मजबूत करना, क्षमता निर्माण, नवाचार को बढ़ावा देना और भारत की विकासशील अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय विकास के लिए ट्रांस अनुशासनात्मक अनुसंधान का समर्थन करना है।मानविकी और मानव विज्ञान में बहु-संस्थागत नेटवर्क, उच्च प्रभाव के रिसर्च परियोजना को फण्ड प्रदान करना।
30 जून: संसदीयता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस
- संयुक्त राष्ट्र ने 30 जून को संसदीयता के अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया।
- राष्ट्रीय योजनाओं और रणनीतियों में संसदों की भूमिका को पहचानने और राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर अधिक पारदर्शिता और उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने के उद्देश्य के रूप में मनाया जाता है।
- इस दिन पर अंतर संसदीय संघ के गठन को भी स्वीकार किया गया है, जिसे 1889 में स्थापित किया गया था।
- संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय, न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका में है।
- इसकी स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को हुई थी।
- श्री एंटोनियो गुटेरेस संयुक्त राष्ट्र के महासचिव हैं।
No comments:
Post a Comment
Thanks For Your Feedback