Monday, 29 July 2019

Daily Current Affairs in Hindi। दैनिक करंट अफेयर्स । 27 July 2019

Daily Current Affairs in Hindi। दैनिक करंट अफेयर्स
Daily Current Affairs in Hindi। दैनिक करंट अफेयर्स 
बीएस येदियुरप्पा ने कर्नाटक के सीएम पद की शपथ ली
  1. 3 बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे बीएस येदियुरप्पा एक बार फिर कर्नाटक के सीएम के रूप में शपथ लेंगे .
  2. एचडी कुमारस्वामी की सरकार के बहुमत पेश करने में विफल होने के कारण, तीन दिन पश्चात भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बनाने का दावा ठोक दिया है।
रक्षा मंत्री ने Department defense production का डैशबोर्ड किया लॉन्च
  1. रक्षा मंत्री ने रक्षा मंत्रालय के Department defense production(DDP) का डैशबोर्ड लॉन्च किया। 
  2. डैशबोर्ड मंत्रालय को रक्षा निर्यात, रक्षा शाख, बौद्धिक संपदा अधिकार और मिशन रक्षा ज्ञान शक्ति सहित रक्षा उत्पादन के प्रमुख अंगों पर नज़र रखने में मदद करेगा।
  3. डैशबोर्ड "ddpdashboard.gov.in" पर आम जनता के लिए उपलब्ध है।
 कांग्रेस के नेता अधीर की पीएसी के अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति
  1. लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी को लोक लेखा समिति (पीएसी) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया।
  2. PAC में लोकसभा के 15 और राज्यसभा के सात सदस्य हैं। 
  3. समिति के सदस्यों का कार्यकाल एक समय में एक वर्ष से अधिक नहीं होता है। 
Apple ने 1 बिलियन डॉलर में  इंटेल के Smartphone modem business के अधिग्रहण की घोषणा की 
  1. Apple ने 1 बिलियन डॉलर में चिप-निर्माता कंपनी इंटेल के Smartphone modem business के अधिग्रहण की घोषणा की है।
  2. यह समझौता महत्वपूर्ण बौद्धिक संपदा और मॉडेम प्रौद्योगिकी को बनाए रखते हुए 5G नेटवर्क के विकासशील प्रौद्योगिकी पर ध्यान केंद्रित करने में सक्षम बनाता है। 
  3. इंटेल आई-फोन निर्माता कंपनी के लिए एक चिपसेट पर कार्य करती है, जिसमें चिप की 2020 तक आई-फोन का हिस्सा होने की उम्मीद थी।
  4. Apple के वर्तमान सीईओ: टिम कुक।

No comments:

Post a Comment

Thanks For Your Feedback